Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद अलर्ट पर यूपी, जारी हो सकती है नई गाइडलाइंस

Published

on

Loading

लखनऊ। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अर्लट हो गई है। केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा व मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

अफसरों को रेड जोन वाले इलाकों के यात्रियों पर नजर रखने को कहा गया है। इस संबंध में अनिवार्य परीक्षण और क्वारंटीन रहने का निर्देश जारी किया जा सकता है।

स्वास्थ्य महासचिव डॉ. डी.एस. नेगी ने कहा है, “वैसे तो उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आई है। कोविड के मामलों में उत्तर प्रदेश में भी गिरावट आई है और सभी जिलों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती जिलों की खासतौर पर निगरानी की जा रही है और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। राज्य सरकार रोजाना 1.25 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण कर रही है।”

प्रादेशिक

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को आया हार्ट अटैक, बैरक में मिले बेहोश

Published

on

Loading

बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को हॉर्ट अटैक आया है। मुख्तार अंसारी जेल में अपनी बैरक में बेहोश पाया गया। जल्द ही अस्पताल से मुख्तार अंसारी की रिपोर्ट जारी की जाएगी।

जेल की मेडिकल टीम ने उसके स्वास्थ्य का मुआयना करने के बाद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुख्तार अंसारी की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

मुख्तार के वकील मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं और अभी तक प्रशासन ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि इसी महीने 27 तारीख की मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। सुबह होते-होते जब ये खबर आग की तरह फैली तो पता चला कि माफिया डॉन की हालत गंभीर है। उसे ICU में वेटिंलेटर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। धीरे-धीरे मुख्तार के समर्थकों और परिवारीजनों को बांदा पहुंचना शुरू हो गया। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी, बेटा उमर अंसारी बांदा पहुंचे, लेकिन किसी को भी मुख्तार से मिलने नहीं दिया गया।

Continue Reading

Trending