Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कोलंबो टेस्ट : भारत की पहली पारी 312 रनों पर सिमटी

Published

on

कोलंबो टेस्ट, भारत की पहली पारी, 312 रनों पर सिमटी, सिंहलीज स्पोट्स क्लब मैदान, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव

Loading

कोलंबो| भारतीय क्रिकेट टीम ने सिंहलीज स्पोट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 312 न बनाए। चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 145 रनों पर नाबाद लौटे। भारत का अंतिम विकेट उमेश यादव (4) के रूप में गिरा। भारत ने दूसरे दिन स्टम्प्स तक आठ विकेट पर 292 रन बनाए थे। पुजारा के साथ इशांत शर्मा दो रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

इशांत छह रन के निजी योग पर आउट हुए। उनका विकेट 298 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद 312 के कुल योग पर उमेश का विकेट गिरा। पुजारा ने अपनी 289 गेंदों की नाबाद पारी में 14 चौके लगाए। भारत की पारी 100.1 ओवरों तक चली। बारिश के कारण दूसरे दिन 80.3 ओवरों का खेल ही हो सका था जबकि पहले दिन सिर्फ 15 ओवर फेंके जा सके थे। तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं।

नेशनल

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण की 49 सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई। मतदाता अपने मत का प्रयोग शाम 6 बजे तक कर पाएंगे। पांचवें चरण में कुल 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पांचवें चरण में कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 82 महिला प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं. पांचवें चरण में 9 करोड़ वोटर अपना सांसद चुनेंगे। पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंक्षी ब्रजेश पाठक भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ के एक मददान केंद्र पर वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे विकसित भारत के संकल्प के लिए आएं. हम अमेठी और रायबरेली सहित राज्य की सभी 80 सीटें जीत रहे हैं।

बता दें कि लखनऊ सीट पर बीजेपी 1991 से लगातार जीत रही है। यहां से अटल बिहारी वाजपेयी 5 बार सांसद रहे। इसके अलावा विजयलक्ष्मी पंडित, शीला कौल भी सांसद रहीं. इस सीट से 1977 में हेमवती नंदन बहुगुणा चुनाव जीते. 2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने लखनऊ से जीत हासिल की। वे इस बार भी मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री और मुंबई नॉर्थ से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल मुंबई के पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उधर, रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने भी वोट डाला। उधर, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी परिवार के साथ मुंबई में वोट डालने पहुंचे।

Continue Reading

Trending