Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अतीत से सबक सीखे जापान : चीन

Published

on

Loading

बीजिग। चीन ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की पत्नी द्वारा जापान के विवादास्पद यासुकुनी स्मारक का दौरा करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चीन ने कहा कि जापान को अपने अतीत पर चिंतन करना चाहिए।

शिंजो अबे की पत्नी एकी अबे ने मंगलवार को यासुकुनी का दौरा किया और उसके बाद अपने फेसबुक पृष्ठ पर इस बारे में लिखा। एकी ने लिखा कि उन्होंने टोक्यो में इस युद्ध स्मारक का दौरा किया, जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जान गंवाने वाले लगभग 25 लाख जापानियों में से युद्ध अपराध के लिए दोषी ठहराए गए 14 लोगों के सम्मान में बनाया गया है।

चीन के विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “जापान को सैन्यवाद से दूर रहना चाहिए और अपने पड़ोसियों के साथ विश्वास एव सुलह को बढ़ावा देने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए।”

यासुकुनी स्मारक को जापान के पूर्व सैन्यवाद के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। यहां जापानी नेताओं के दौरों की चीन और कोरिया आलोचना करते रहे हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending