Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

लुई बर्जर रिश्वत मामले में कामत को अग्रिम जमानत

Published

on

Loading

पणजी| भ्रष्टाचार रोधी एक विशेष अदालत ने बुधवार को लुई बर्जर रिश्वत मामले में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को अग्रिम जमानत दे दी। कामत पिछले करीब दो सप्ताह से अंतरिम जमानत पर हैं। अभियोजन पक्ष ने उन पर कई किश्तों में एक करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।

उल्लेखनीय है कि कामत सहित गोवा के पूर्व लोक निर्माण मंत्री चर्चिल अलेमाओ और कुछ अन्य सरकारी अधिकारियों पर भी आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2010 में एक जल निकासी परियोजना का ठेका अमेरिकी कंपनी लुई बर्जर को देने की एवज में कंपनी के अधिकारियों से 9,76,630 डॉलर रिश्वत ली थी।

पुलिस ने विशेष अदालत में दायर की अपनी याचिका में अभियोजन पक्ष के वकील के साथ जिरह करते हुए कहा है कि कामत एक आदतन अपराधी हैं। साथ ही यह दावा करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में देने की मांग की कि उनके पास उस महत्वपूर्ण जेआईसीए फाइल की एक प्रति है, जो ‘गायब’ हो गई है और जिसकी बरामदगी केस की जांच के लिए जरूरी है।

पूर्व मुख्यमंत्री कामत ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि इस परामर्श परियोजना को अंतिम मंजूरी लोक निर्माण मंत्रालय (पीडब्ल्यूडी) ने दी थी और उनकी इसके आंवटन में कोई भूमिका नहीं है।

 

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending