Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में उमस भरी गर्मी

Published

on

Loading

पटना| बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया, “राज्य में मानसून कमजोर है, जिससे बारिश कम हो रही है। बंगाल की खाड़ी में हालांकि कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है, जिससे 16 अगस्त को पूर्वोत्तर बिहार में बारिश के आसार हैं।”

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और पूर्णिया का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending