Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पश्चिमोत्तर चीन में भूस्खलन, 40 लोग लापता

Published

on

Loading

शियान। पश्चिमोत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में मंगलवार आधी रात हुए भूस्खलन में एक खनन कंपनी के कई आवास मलबे में दब गए। बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे से चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि करीब 40 लोग अब भी लापता हैं।

मलबे से निकाले गए चार लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

शानयांग काउंटी में मंगलवार आधी रात के बाद 12.30 बजे के लगभग भूस्खलन हुआ, जिसमें वुझोउ खनन कंपनी के श्रमिकों के 15 आवास और तीन मकान 10 लाख घन मीटर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में 40 लोग लापता हैं।

पुलिस, बचाव दल, खनन कंपनी के बचावकर्मियों और पैराचिकित्सकों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। बचाव कर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं, जबकि भूस्खलन क्षेत्र के आसपास के इलाके में रहने वालों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending