Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन : सड़क दुर्घटना में 7 मरे

Published

on

Loading

बीजिंग| चीन के क्विंघई प्रांत में एक ट्रक ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। सोमवार को मीडिया में आई रपटों से यह जानकारी मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हादसा रविवार को हुआ, जब एक ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह कार दूसरे वाहन टकराते हुए सड़क किनारे लगे एक साइन बोर्ड से जा टकराई। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।इसके बाद ट्रक ने दूसरी कार को टक्कर मारी, जिससे उसमें सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending