Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से संबंध और मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर लोकसभा में शुक्रवार को भी कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने हंगामा किया, लेकिन हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी रही। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने ललित के साथ भाजपा नेताओं के संबंधों तथा व्यापमं घोटाले को लेकर स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

विपक्षी सदस्यों ने तख्तियां लहराईं और वे अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंच गए। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री जवाब दो’ और ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए।

लेकिन अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही चलाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, “जो तख्तियां लहरा रहे हैं, वे ऐसा करना बंद करें, वरना, मुझे आपको निलंबित करना पड़ेगा।”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि विपक्षी सदस्य बार-बार हंगामा कर रहे हैं, इसलिए अध्यक्ष उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

विपक्ष के हंगामे के बावजूद कार्यवाही जारी रही।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending