Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोदावरी में हजारों ने लगाई डुबकी

Published

on

Loading

खम्माम/राजामुंदरी| तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हजारों लोगों ने गोदावरी महा पुष्कारालु के आखिरी दिन शनिवार को गोदावरी में डुबकी लगाई। महा पुष्कारालु को दक्षिण भारत का कुंभ माना जाता है। 12 दिनों तक चले इस कार्यक्रम के आखिरी दिन लोग नदियों के किनारे बने घाटों पर कतारबद्ध दिखे।

अधिकारियों ने अंतिम दिन उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजामुंदरी में प्रशासन हाई अलर्ट पर है, जहां 14 जुलाई को शुरू हुए स्नान के पहले दिन 27 लोगों की भगदड़ में मौत हो गई थी।

पुलिसकर्मी, दमकलकर्मियों और गोताखोरों को पुष्कर घाट के अतिरिक्त राजमुंदरी के पांच अन्य घाटों पर तैनात किया गया है।

तेलंगाना में जलस्तर को देखते हुए अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। भद्राचलम, धर्मपुरी और कालेश्वरम शहर में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।

अधिकारियों का दावा है कि अब तक 10 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई है।

तेलंगाना के पांच जिलों में शुक्रवार तक 5.12 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई, जबकि शनिवार सुबह तक आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी तथा पश्चिमी गोदावरी जिलों में 4.50 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।

आखिरी दिन दोनों राज्यों में एक करोड़ से अधिक लोगों के स्नान करने की संभावना है।

महोत्सव का अंत शनिवार शाम विभिन्न तीर्थ केंद्रों पर पुष्कर ज्योति तथा आरती से होगा।

पुष्कारालु 12 साल में एक बार आयोजित होता है और इस साल इसे बेहद पवित्र माना जा रहा है। पुरोहितों ने कहा कि ऐसे संयोग 144 साल में पहली बार बनते हैं।

देशभर से लोग दक्षिण की गंगा माने जाने वाले गोदावरी में पवित्र डुबकी के लिए आते हैं। नागा साधुओं ने खम्माम के भद्राचलम में शाही स्नान किया।

तेलंगाना के पांच जिलों में 106 स्नान घाट बनाए गए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश ने दो जिलों में 280 घाट बनाए हैं।

दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने महोत्सव का उद्घाटन किया था। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

राजमुंदरी में महोत्सव के उद्घाटन के बाद त्रासदीपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी, जब मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के स्नान करने के कुछ देर बाद भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई।

घटना से दुखी नायडू ने हालात पर नजर रखने के लिए पूरे स्नान के दौरान इसी शहर में रहने का फैसला किया।

इसके बाद अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित किया और महोत्सव का आयोजन सुचारु तरीके से हुआ।

प्रादेशिक

साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या, लाखों का सामान लूट ले गए बदमाश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उनका हाथ-पांव बंधा शव घर के किचन में मिला है। वारदात के बाद आरोपित घर से लाखों रुपए के आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। इसको लेकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद डॉक्टर योगेश की डेड बॉडी को जंगपुरा सी ब्लॉक स्थित उनके घर की रसोई में छिपा दिया था। डॉक्टर योगेश एक जनरल फिजिशियन दे और अपनी पत्नी डॉक्टर नीना पॉल के साथ रहते थे। नीना पॉल दिल्ली सरकार के अस्पताल में डॉक्टर हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि लूट के इरादे से उनके घर में तीन-चार लोग घुसे होंगे और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने डॉक्टर पॉल के पालतू कुत्ते को भी रूम में बंद कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के किचन से डॉक्टर का शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है.पुलिस ने बताया कि कमरे में मिली तोड़फोड़ से लूटपाट के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending