Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

टेबल टेनिस : भारत की जूनियर टीम को छठा स्थान

Published

on

Loading

कुआलालम्पुर| भारतीय लड़कों ने यहां आयोजित 21वीं एशियाई जूनियर व कैडेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में छठा स्थान हासिल किया। भारत को पांचवें और छठे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में चीनी ताइपे के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण कोरिया के हाथों 0-3 से हारने के बाद भारत ने सातवें-आठवें स्थान के लिए हुए क्लासिफिकेशन मैच में सिंगापुर को 3-0 से हराया।

चीन ने स्वर्ण जीता, जबकि कोरिया ने दूसरा तथा जापान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वर्ष 2014 में मुम्बई में आयोजित इस चैम्पियनशिप के बीते संस्करण में भारतीय भारतीय लड़के नौवें स्थान पर रहे थे।

भारतीय लड़कियों ने हालांकि निराशाजनक प्रदर्शन किया। वे 10वें स्थान पर रहीं। 9-10 स्थान के लिए हुए मैच में भारत को सिंगापुर के हाथों 1-3 से हार मिली।

इस वर्ग में भी चीन ने स्वर्ण जीता, जबकि जापान को रजत और कोरिया को कांस्य मिला।

 

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending