Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका दौरे के लिए ओबामा का शरीफ को न्योता

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार व उसे और गहरा करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को वाशिंगटन दौरे के लिए आमंत्रित किया है। एक पाकिस्तानी राजनयिक ने यह जानकारी दी। समाचार वेबसाइट डॉन ऑनलाइन ने राजनयिक के हवाले से कहा कि यह यात्रा अक्टूबर में होने की संभावना है।

शरीफ की यह यात्रा उनके न्यूयॉर्क दौरे से अलग होगी, जिस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में शिरकत करेंगे।

व्हाइट हाउस के इस आमंत्रण को अभी तक आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया गया है।

वर्तमान कार्यकाल के दौरान शरीफ की व्हाइट हाउस की यह दूसरी यात्रा होगी। वह अंतिम बार अक्टूबर में अमेरिका के यात्रा पर गए थे।

एक अन्य पाकिस्तानी राजनयिक ने डान से कहा कि व्हाइट हाउस के इस आमंत्रण का एक और कारण शरीफ की सरकार को मजबूत करना है, जो सेना खासकर भारतीय नीति के संदर्भ में दबाव में लग रही है।

शरीफ के विदेश नीति के सहायकों ने कहा कि अमेरिका का यह आमंत्रण दोनों देशों को रणनीतिक साझेदारी के अगले स्तर तक ले जाएगा।

रपट के मुताबिक, आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान तथा अफगानिस्तान शांति वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका की भी प्रशंसा की गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending