अन्तर्राष्ट्रीय
भ्रष्टाचार मामलों में खालिदा जिया अदालत में पेश
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया भ्रष्टाचार के दो मामलों में सुनवाई के लिए गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश हुई। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई। अदालत ने जिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जिया ऑर्फेनेज ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामलों में सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख निर्धारित की है।
भ्रष्टाचार मामलों में कार्यवाही पुराने ढाका स्कूल में स्थापित विशेष अदालत में शुरू की गई। इनमें से एक मामला जुलाई 2008 में दर्ज किया गया था, जिसमें कहा गया था कि खालिदा और उसके बेटे तारिक रहमान सहित अन्य पांच लोगों ने 2001 से 2006 में खालिदा के कार्यकाल के दौरान एक अनाथाश्रम से 2 करोड़ टका यानी 253,164 डॉलर गबन किए थे।
2011 में एक भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी ने खालिदा जिया के दिवंगत पति एवं पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के नाम पर जिया चैरिटेबल ट्रस्ट से 3.15 करोड़ टका यानी 397,435 डॉलर का गबन करने के लिए खालिदा और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।
अन्तर्राष्ट्रीय
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत
मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’
सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।
-
नेशनल3 days ago
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा, आठ जून को ले सकते हैं पीएम पद की शपथ
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
-
नेशनल22 hours ago
मोदी को चुना गया राजग संसदीय दल का नेता, रविवार को लेंगे पीएम पद की शपथ
-
अन्तर्राष्ट्रीय23 hours ago
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत
-
नेशनल22 hours ago
NDA की बैठक में बोले पीएम मोदी-हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे
-
नेशनल23 hours ago
फर्जी आधार दिखाकर संसद में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को CISF ने पकड़ा, पूछताछ जारी
-
प्रादेशिक23 hours ago
कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्टेबल को धमकाया तो करेंगे आंदोलन, संयुक्त किसान मोर्चा की धमकी
-
प्रादेशिक22 hours ago
गाजियाबाद स्टेशन पर तेजस एक्प्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं