Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में गिरफ्तार भारतीय रिहा

Published

on

चीन, गिरफ्तार भारतीय रिहा

Loading

नई दिल्ली/बीजिंग। चीन में आतंकवादियों से तार जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार एक भारतीय नागरिक को रिहा कर दिया गया है और वह स्वदेश लौट रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि चीन में गिरफ्तार भारतीय नागरिक को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीजिंग में भारतीय दूतावास गिरफ्तार भारतीय नागरिक की रिहाई के लिए लगातार प्रयासरत था। वह जल्द ही भारत पहुंचने वाला है।

चीन में गिरफ्तार यह भारतीय व्यक्ति उन 20 विदेशी पर्यटकों में शामिल था, जिन्हें 10 जुलाई को इनर मंगोलिया प्रांत से आतंकवादियों से संपर्क रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। चीन में उसे रिहा किए जाने से पहले भारतीय दूतावास के अधिकारियों को उससे मिलने दिया गया। वह उस समूह का हिस्सा था, जो चीन में दुर्घटना से संबंधित अध्ययन के लिए वहां गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending