Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सहस्त्रबुद्धे ने कहा भाजपा देगी शिवराज को पूर्ण समर्थन

Published

on

विनय सहस्त्रबुद्धे

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  ने सोमवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ खड़ी है और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगी। राज्य में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग कर रही विपक्षी दल कांग्रेस के हमलों से सहस्त्रबुद्धे ने शिवराज का बचाव किया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान प्रदेश प्रभारी सहस्त्रबुद्धे ने कहा, “सत्ता और संगठन शिवराज के साथ है। यह एक तरह से संकट की घड़ी है। ऐसा माहौल बनाया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई। आरोपों की झड़ी लगा दी गई है। ऐसे संकट में हमारा नेतृत्व उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता। उन्होंने (शिवराज) निष्ठापूर्वक संगठन और विचारधारा के लिए काम किया है।”उन्होंने कहा, “पूरी पार्टी एकजुट है और विपक्ष के हमलों का सामना करने के लिए तैयार है। जहां तक समीक्षा की बात है, जो करनी होगी। वह पार्टी के भीतर ही होगी।”

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending