Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लालू ने किया केंद्र सरकार पर वार, जातीय जनगणना कार्ड खेला

Published

on

LALU_PRASAD

Loading

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जातीय जनगणना की रपट जल्द प्रकाशित करने की मांग को लेकर सोमवार को यहां राजभवन मार्च किया।

इस दौरान राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने खुली जीप में सवार होकर रैली का नेतृत्व किया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजभवन मार्च की शुरुआत गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से हुई। यह मार्च डाकबंगला चौराहा, पटना रेलवे स्टेशन होते हुए आर. ब्लॉक चौराहा पहुंची।

लालू ने राजभवन मार्च शुरू करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार को जातीय जनगणना की रपट जल्द जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ लोगों के हित के लिए इसे जारी नहीं कर रही। लालू ने कहा, ‘पिछड़ों-दलितों की जनसंख्या काफी बढ़ी है और ये सरकार उनका हक उन्हें नहीं देना चाहती इसलिए जातिगत आंकड़े जारी नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि राजद अब इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगा। राजभवन मार्च में राजद के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पार्टी पदाधिकारी एवं सभी जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending