Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में हल्की बदली

Published

on

bihar

Loading

पटना| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से इंकार किया है।पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने सोमवार को बताया कि चार दिनों तक सक्रिय रहा मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। इस वजह से अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गुरुवार के बाद एक बार फिर बारिश का अनुमान है

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।वहीं, भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, गया में 27.5 डिग्री तथा पूर्णिया में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, गया में 34.7 डिग्री और भागलपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

प्रादेशिक

मुंबई में मतदान केंद्र के टॉयलेट के अंदर मृत मिले शिवसेना यूबीटी के पोलिंग एजेंट, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान मुंबई वर्ली बूथ पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट शौचालय में मृत पाया गया है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीआर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

दरअसल, पुलिस की ओर से दी गई जानकरी के मुताबिक, मृतक की पहचान 62 वर्षीय मनोहर नलगे के रूप में हुई है। सोमवार को शाम में मनोहर शौचालय में गया और काफी समय होने के बाद भी बाहर नही आया। जब उसके साथियों ने जबरन दरवाजा खोला तो देखा की मनोहर गिरा पड़ा था। जैसे तैसे मनोहर को नजदीकी हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टर ने चेक करते मनोहर नलगे को मृत घोषित कर दिया।

मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला मृतक मनोहर नलगे वर्ली में एक मतदान केंद्र पर बीडीडी चॉल का निवासी था। मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिए और आगे की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

Trending