Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर में अलगाववादी नेता पुलिस हिरासत में

Published

on

sepporist leader

Loading

श्रीनगर। अलगाववादी नेताओं द्वारा आहूत रैली से पहले जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन ने रविवार को उन्हें हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन अलगाववादी नेताओं में सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख, मोहम्मद यासीन मलिक और शब्बीर शाह शामिल हैं। इन नेताओं को निगरानी में रखा गया है।

अधिकारी ने कहा, “राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसे एहतियाती कदम के रूप में देखा जा रहा है। अलगाववादी नेताओं ने कल (सोमवार) रैली का आह्वान कर रखा है।” अलगाववादी नेताओं ने शहीदी दिवस के दिन रैली आहूत की है। इसी दिन 1931 में श्रीनगर में उस समय के महाराज की फौज ने 31 लोगों को मार गिराया था।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending