Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इक्वाडोर में संवाद, भागीदारी का पोप का आग्रह

Published

on

Loading

क्विटो, पोप फ्रांसिस अपने तीन दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे के पहले पड़ाव के तहत इक्वाडोर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्विटो हवाईअड्डे पर अपने एक संबोधन में कहा कि इक्वाडोर वासियों को संवाद और भागीदारी के लिए काम करना चाहिए। पोप फ्रांसिस ने देश के कई संतों का हवाला देते हुए रविवार को इक्वाडोर से आह्वान किया कि उसे प्रगति और विकास के जरिए सभी के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा चुनौतियों का सामना करने, मतभेदों को मिटाने, आपसी बातचीत को प्रोत्साहित करने और बिना किसी प्रतिरोध के चर्चा में शामिल होने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कॉरिया को आश्वस्त किया कि वह कैथोलिक चर्च की प्रतिबद्धता और सहयोग पर भरोसा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वह देश में अपने भव्य स्वागत के लिए आभारी हैं। पोप फ्रांसिस तीन दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर हैं। वह इक्वाडोर के बाद बोलीविया और पराग्वे जाएंगे।

फ्रांसिस ने इक्वाडोर की आवभगत से प्रभावित होकर कहा, “आपका देश स्वर्ग है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending