Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘सनम रे’ में विभिन्न आयु वर्ग में नजर आएगी यामी गौतम

Published

on

Loading

यामी गौतम आने वाली फिल्म ‘सनम रे’ में अलग-अलग उम्र के किरदारों में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन दिव्या खोसला कुमार कर रही हैं। यामी ने एक फूड फैशन शो के लांच के मौके पर कहा, “मैं फिल्म में शिमला की एक लड़की का किरदार निभा रही हूं। यह एक प्रेम कहानी है, जिसमें मेरे साथ पुलकित सम्राट हैं।”

यामी फिल्म में अमाल मलिक के संगती और दिव्या के निर्देशन से बहुत प्रभावित हैं।

वह फिल्म में ऋषि कपूर के रोचक लुक से भी प्रभावित हैं।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अजय कपूर ने किया है। फिल्म में उर्वशी रूटेला भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह फिल्म फरवरी 2016 में रिलीज होगी।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending