Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सना संकटग्रस्त विरासत स्थल घोषित : यूनेस्को

Published

on

Loading

बर्लिन| संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने यमन के ‘ओल्ड सिटी ऑफ सना’ को संकटग्रस्त विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया है। यमन में हौती विद्रोहियों और सरकार समर्थित सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष के कारण यहां भारी नुकसान हुआ है, जिसे देखते हुए यूनेस्को ने यह कदम उठाया है। जर्मनी के बॉन शहर में गुरुवार को विश्व विरासत समिति के 39वें सत्र में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही यमन के ‘ओल्ड वाल्ड सिटी ऑफ शिबम’ और इराकी शहर हत्रा को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

समिति ने सना शहर की इस दुर्दशा के प्रति अपनी चिंता जताई। ‘ओल्ड सिटी ऑफ सना’ में 103 मस्जिदें, 14 सार्वजनिक स्नानघर, 11वीं सदी से पूर्व निर्मित 6,000 आवासीय इमारत हैं, जो 11वीं सदी से भी पहले बनाए गए थे। इस शहर को 1986 में विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।

यमन में जारी संघर्ष की वजह से ‘ओल्ड वाल्ड सिटी ऑफ शिबम’ शहर को भी संकटग्रस्त विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending