Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान के परमाणु मसले पर समझौते की संभावना : चीन

Published

on

Loading

वियना| चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि एक व्यापक परमाणु समझौते के लिए आधारभूत चीजें उपलब्ध करा दी गई हैं और अब अंतिम दौर की वार्ता में एक समझौते पर सहमति बन जानी चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मौजूदा वार्ता में शामिल विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात के बाद वांग यी ने यहां गुरुवार को समग्र परमाणु समझौते की उम्मीद जताई।

वांग ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि व्यापक परमाणु समझौते से जुड़ी चीजें उपलब्ध करा दी गई हैं, ईरान के परमाणु मसले के समाधान का वक्त आ गया है।”

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचने के बाद वांग ने ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरिफ, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और फ्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

ईरान और पी 5+1 समूह (अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी) के देश पिछले 16 महीने से तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending