Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन ने दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका, जापान व अस्ट्रेलिया के संयुक्त बयान को खारिज किया

Published

on

चीन ने दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका, जापान व अस्ट्रेलिया के संयुक्त बयान को खारिज किया

Loading

चीन ने दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका, जापान व अस्ट्रेलिया के संयुक्त बयान को खारिज किया

वियनतियाने। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के त्रिपक्षीय संयुक्त बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि तीनों वास्तव में शांति रक्षक हैं या समस्याएं पैदा करने वाले? 

वांग ने यह टिप्पणी लाओ की राजधानी वियनतियाने में पूर्वी एशिया देशों के विदेश मंत्रियों के छठे शिखर सम्मेलन के दौरान सोमवार शाम की। इससे पहले अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण चीन सागर पर एक संयुक्त बयान जारी किया था।

वांग ने कहा कि चीन-आसियान बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। डेक्लरेशन ऑन द कंडक्ट (डीओसी) के पूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर एक संयुक्त बयान 11 विदेश मंत्रियों की बैठक संपन्न होने पर की गई। चीन-आसियान संयुक्त बयान में सभी पक्षों ने विशिष्ट विवादों का समाधान बातचीत के जरिये ढूंढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending