Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खामेनी के दिशानिर्देश पर होगी परमाणु वार्ता : रूहानी

Published

on

khameni

Loading

तेहरान। ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनी के दिशानिर्देश पर विश्व की छह महाशक्तियों के साथ परमाणु मुद्दे पर वार्ता जारी रखेगा।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने गुरुवार को बताया कि ईरान तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर न्यायोचित सौदा करने के लिए पी5+1 के साथ गंभीर वार्ता करना चाहता है। रूहानी ने कहा, “हमारा मुद्दा बातचीत है, हम सिर्फ एक रुख को अपनाना नहीं चाहते, बल्कि हम गंभीर वार्ता और उचित समझौता चाहते हैं।” उन्होंने छह महाशक्तियों के साथ परमाणु वार्ता को बड़ा राजनीतिक मुद्दा करार दिया, और कहा कि आज हम देश के अधिकार को वार्ता और अंत:क्रिया के जरिए मिलाना चाहते हैं।

उन्होंने देश की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय एकता और एकजुटता की अपील की। राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान तथा पी5+1 समूह (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन तथा रूस और जर्मनी ) ऑस्ट्रिया के वियना में गहन वार्ता कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य जून के अंत तक ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संभावित सौदे का मसौदा तैयार करना है।

इस बीच, विदेश मंत्री जवाद जारिफ शनिवार को वियना का दौरा करेंगे, जहां वह उप विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची और माजिद तख्त-ए-रवांची से मिलेंगे, जो कि 17 जून से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर संभावित समग्र समझौते के मसौदे को लेकर वार्ता कर रहे हैं। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बे ने बताया कि विदेश मंत्री जॉन केरी भी शुक्रवार को वियना जाएंगे और परमाणु वार्ता में हिस्सा लेंगे। पी5+1 के विदेश मंत्रियों के भी वियना में होने वाली वार्ता में शामिल होने की संभावना है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending