Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आईएस, आतंकवादी संगठनों ने 12 करोड़ डॉलर फिरौती वसूली

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र| इस्लामिक स्टेट (आईएस) तथा सीरिया एवं इराक में सक्रिय अन्य आतंकवादी संगठनों ने वर्ष 2004 से लेकर अब तक कम से कम 12 करोड़ डॉलर की फिरौती वसूली है। संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी। प्रेस टीवी द्वारा मंगलवार को जारी एक रपट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी कमेटी की एक बैठक में अलकायदा पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ योत्सना लालजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आईएस तथा अन्य आतंकवादी संगठनों द्वारा अपहरण तथा फिरौती वसूलने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि इन संगठनों ने वर्ष 2004 से 2012 के बीच 12 करोड़ डॉलर की रकम फिरौती के रूप में वसूली की है।

लालजी ने कहा कि मध्यपूर्व, एशिया तथा अफ्रीका में सक्रिय आतंकवादी संगठन धन उगाहने के लिए अपहरण तथा फिरौती का सहारा ले रहे हैं, जो धन उगाही का अलकायदा का प्रमुख हथियार था। आईएस ने तीन अमेरिकियों समेत पश्चिमी देशों के कई नागरिकों को मौत के घाट उतारा है। एक युवा अमेरिकी महिला का सिर कलम कर दिया गया था। लालजी ने कहा कि अपने नागरिकों को छुड़ाने के लिए कई सरकारें आतंकवादियों को फिरौती की रकद दे रही हैं। हालांकि अमेरिका ने अपने नागरिकों को छुड़ाने के एवज में फिरौती देने से इंकार कर दिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending