Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हॉलीवुड ‘ड्रैकुला’ के निधन से बॉलीवुड में शोक

Published

on

Loading

हॉलीवुड के महान खलनायक और भुतहा फिल्मों के महारथी अभिनेता क्रिस्टोफर ली नहीं रहे। बॉलीवुड के मधुर भंडारकर, रणवीर शौरी व अन्य सिने हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। क्रिस्टोफर (93) फिल्म प्रोडक्शन कंपनी हैमर हॉरर फिल्म्स की फिल्मों में ‘काउंट ड्रैकुला’ की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने रविवार को लंदन में अंतिम सांस ली। वह सांस एवं हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर गुरुवार को सामने आई, जिसके बाद वैश्विक मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

सिने हस्तियों ने ट्विटर पर शोक जताया।

-फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर : द ड्रैकुला खामोश हो गया। मनोरंजन जगत ने आज एक अपूर्व दिग्गज को खो दिया। आत्मा को शांति मिले।

-लेखक-फिल्मकार मिलाप जावेरी : आत्मा को शांति मिले क्रिस्टोफर ली। कई के लिए ड्रैकुला, मेरे लिए सरुमन (हुनरमंद व्यक्ति)।

-फिल्मकार साजिद खान : क्रिस्टोफर ली, आत्मा को शांति मिले। वह अपने विभिन्न मनोरंजक किरदारों के जरिए हमेशा जीवित रहेंगे। खासकर स्कारमंगा के किरदार से।

-निर्देशक सुजॉय घोष : सुनहरी बंदूक वाला शख्स अब नहीं रहा।

-फिल्म निर्देशक संगीत सिवान : क्रिस्टोफर सर, आत्मा को शांति मिले। मेरे लिए वह मैंने जब से ‘द ड्रैकुला हेज राइजन फ्रॉम हिज ग्रेव’ का ट्रेलर देखा, तभी से खौफ का चेहरा हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह और विवान शाह ने भी ‘आरआईपी’ (रेस्ट इन पीस) लिख उनके निधन पर शोक जताया।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending