Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका साहसी अभिनेत्री : राहुल बोस

Published

on

Loading

प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली बार फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम करने वाले अभिनेता राहुल बोस का कहना है कि वह एक साहसी एवं मेहनती अभिनेत्री हैं। जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को रिलीज हुई। इसमें राहुल, प्रियंका के पति की भूमिका में हैं।
राहुल ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए प्रियंका से अधिक मेहनती अभिनेत्री का नाम बताना मुश्किल होगा। वह न केवल पूरी तरह से तैयार होती हैं, बल्कि स्वाभाविक, साहसी और अंतज्र्ञानी भी हैं। फिल्म के सेट पर वही टीम की असली खिलाड़ी हैं।”

‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह भी हैं।

वहीं, जोया के साथ काम करने के बारे में राहुल ने कहा, “जोया को मालूम है कि उन्हें क्या चाहिए, लेकिन वह इसे कैसे पाएं, उनमें इसके साथ प्रयोग करने की इच्छा है। वह कलाकार को मनचाही छूट देंगी, लेकिन दृश्य के उद्देश्य और आशय से समझौता नहीं करेंगी। उन्हें अच्छी तरह पता है कि कौन-सा किरदार क्या है।”

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending