Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में मैगी नूडल्स पर रोक

Published

on

भोपाल,देश,मध्य प्रदेश,मैगी नूडल्स,राज्य सरकार,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Loading

भोपाल | देश के छह राज्यों के बाद मध्य प्रदेश में भी मैगी नूडल्स की बिक्री पर शुक्रवार से रोक लगा दी गई है। यह फैसला एक नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मैगी नूडल्स के एक नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, नूडल्स में मोनो सोडियम ग्लूटामेंट की मात्रा पाई गई है। इसी आधार पर सरकार ने मैगी नूडल्स की बिक्री पर रोक लगाई है। यह रोक स्थिति स्पष्ट होने तक लगी रहेगी।

ज्ञात हो कि राज्य में मंगलवार को मैगी के छह नमूने लेकर इंदौर की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से तीन नमूने इंदौर से और तीन नमूने भोपाल से लिए गए थे। इन नमूनों की शुक्रवार तक रिपोर्ट आनी थी। अभी एक नमूने की रिपोर्ट आई है जो पॉजीटिव पाई गई है।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending