Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन संकट के दौरान पश्चिमी देशों की कार्रवाई अलोकतांत्रिक : रूस

Published

on

Loading

मास्को| रूस के विदेश मंत्री सरगई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन संकट के दौरान पश्चिमी देशों की कार्रवाई लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लावरोव ने रसियन काउंसिल ऑन फॉरेन एंड डिफेंस पाॉलिसी की बैठक के दौरान शनिवार को कहा, “हमारे पश्चिमी साझेदारों ने अपने ही लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कुचल कर चरमपंथियों का समर्थन किया। वे हमारे साथ धोखा करना चाहते हैं और यूक्रेन में रूसी तथा रूसी भाषी जनता को अपमानित कर हमें दबाना चाहते थे।”

गौरतलब है कि यूक्रेन और पश्चिमी देश रूस पर पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि रूस इन आरोपों से इंकार कर रहा है।

पश्चिमी देशों ने यूक्रेन संकट को लेकर रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिस पर रूस ने कड़ा विरोध जताया है और रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने भी बदले में पश्चिमी देशों पर कुछ प्रतिबंध घोषित किए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending