Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन संकट का राजनीतिक समाधान निकालने की ईयू ने की अपील

Published

on

Loading

ब्रसेल्स| यूरोपीय संघ (ईयू) ने पूर्वी यूक्रेन में जारी संघर्ष पर विराम के लिए रूस और यूक्रेन से राजनीतिक समाधान निकालने की अपील की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय संघ की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, “संघर्ष के लिए उत्तरदायी लोगों को यह दिखाने की जरूरत है कि वे राजनीतिक समाधान की अपनी प्रतिबद्धता के लिए गंभीर हैं और बिना किसी देरी के भारी हथियारों को त्याग कर हिंसा रोकने और मिंस्क समझौते के तहत ‘लाइन ऑफ कॉन्टैक्ट’ का सम्मान करते हुए इस दिशा में भरसक प्रयास कर रहे हैं।”

ईयू के मुताबिक संघर्ष बढ़ने से अब तक कई नागरिकों और सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। स्थाई राजनीतिक समाधान के लिए पहला कदम संघर्ष विराम होना चाहिए। यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के दोनेत्स्क में कैदियों की परेड की निंदा करते हुए कहा कि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय मानवता कानून के अनुरूप नहीं था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending