Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘लव लेटर्स टू द डेड’ का निर्देशन करेंगी कैथरीन

Published

on

Loading

लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म ‘ट्वाइलाइट’ की निर्देशक कैथरीन हार्डविक आने वाली फिल्म ‘लव लेटर्स टू द डेड’ का निर्देशन कर सकती हैं। फिल्म एवा डेलाइरा की किताब का फिल्मरूपांतरण है। वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, सब ठीक रहा तो कैथरीन फिल्म ‘ट्वाइलाइट’ की निर्माता कंपनी टेंपल हिल एंटरटेंमेंट के साथ मिलकर ‘लव लेटर्स टू द डेड’ का निर्माण करेंगी। कैथरीन ने ‘ट्वाइलाइट’ फिल्म श्रृंखला के पहले संस्करण का निर्देशन किया था, जो 2008 में सिनेमाघरों में आई थी।
एवा की किताब ‘लव लेटर्स टू द डेड’ की कहानी लॉरेल नाम की युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी अंग्रेजी कक्षा के गृहकार्य में मदद के लिए एक दिवंगत इंसान कर्ट कोबैन को खत लिखती है , जिसके बाद चमत्कारिक रूप से उसे जेनिस जॉपलिन, एमी वाइनहाउस, एमिलिया अहार्ट और हीथ लेगर जैसे मशहूर दिवंगत हस्तियों की तरफ से ढेर सारे खत मिलते हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending