Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय मूल के व्यक्ति पर मैच फिक्सिंग का आरोप

Published

on

सिंगापुर,भारतीय मूल,दक्षिण पूर्व एशियाई,फुटबाल मैच,राजेंद्रन आर. कुरुसामी

Loading

सिंगापुर | सिंगापुर में शनिवार को भारतीय मूल के एक व्यक्ति और तीन अन्य व्यक्तियों पर दक्षिण पूर्व एशियाई (एसईए) खेलों के एक फुटबाल मैच को फिक्स करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। समाचार चैनल ‘न्यूज एशिया’ के अनुसार, सिंगापुर में बस चुके भारतीय मूल के 55 वर्षीय राजेंद्रन आर. कुरुसामी पर तिमोर लेस्टे फुटबाल महासंघ के निदेशक ऑरलैंडो मार्कीज हेनरिक्स मेंडेस को एसईए खेलों में मलेशिया के खिलाफ अपनी टीम को हारने के एवज में 11,130 डॉलर देने के लिए सहमति जताने का आरोप है।

राजेंद्रन ने हालांकि अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार किया है। ऑरलैंडो एसईए खेलों में हिस्सा ले रही तिमोर लेस्टे फुटबाल टीम के मैनेजर भी हैं। अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार, राजेंद्रन 28 मई को सिंगापुर के ऑर्चिड कंट्री क्लब में ऑरलैंडो से मिले थे। ऑरलैंडो पर भी मैच हारने के लिए रुपया स्वीकार करने का आरोप है। दो अन्य व्यक्तियों पर भी इस षड्यंत्र में संलिप्त रहने का आरोप है।

साजिश में शामिल दो अन्य व्यक्तियों में तिमोर लेस्टे फुटबाल टीम के खिलाड़ी मोइसेस नतालिनो डी जीसस और इंडोनेशिया के खिलाड़ी नसीरुद्दीन शामिल हैं। चारों आरोपियों को एक सप्ताह के हिरासत में भेज दिया गया है। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें पांच वर्ष की कैद और 100,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना लग सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending