Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शिल्पा रेडियो के माध्यम से बॉलीवुड को ले जाएंगी लंदन

Published

on

shilpa shetty

Loading

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन में लोगों के साथ बॉलीवुड के बारे में बातें साझा करेंगी। शिल्पा ने 2007 में ब्रिटिश रिएलिटी शो ‘सेलेब्रिटी बिग ब्रदर’ जीता था और वहां लोकप्रियता हासिल कर मशहूर हुई थीं।

शिल्पा बीबीसी रेडियो 2 के विशेष शो में लंदन वासियों से बातें करेंगी। शिल्पा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी, जो सितंबर महीने में प्रसारित होगा। उन्होंने लिखा, “लंदन में काम कर रही हूं। बीबीसी रेडियो 2 में लंदनवासियों से बॉलीवुड के बारे में बातें कर रही हूं। यह शो सितंबर महीने में प्रसारित होगा।” शिल्पा ने इस शो के प्रसारण के लिए गायिका लता मंगेश्कर और फिल्मकार करण जौहर से भी बातचीत की। शिल्पा ने कहा कि वह इन दोनों सिनेमाई हस्तियों की आभारी है, जिन्होंने फिल्म में अपनी यात्रा के अनुभव उनके साथ साझा करने के लिए समय निकाला।

शिल्पा ने ट्विटर पर लिखा, “रिकॉर्डिग में काफी मजा आया। मैंने लता मंगेश्कर और करण जौहर से बात की। शो को खास बनाने के लिए आप दोनों का धन्यवाद। मैं आपकी आभारी हूं।”

नेशनल

केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो

Published

on

Loading

देहरादून। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां यात्रियों को केदारनाथ धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले हवामें जोर जोर से लहराने लगा। तभी हेलीपैड पर मौजूद लोग हेलीकॉप्टर क्रैश होने की संभावना के चलते इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह हेलीपैड से दूर ले जाकर हेलीकॉप्टर को लैंड कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से 5 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान केंट्रेल एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आ गई। इसके बाद करीब 7:05 बजे हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम के हेलीपैड से करीब 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Continue Reading

Trending