Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जीजा के प्रेम में महिला ने पति को जिंदा जलाया

Published

on

Loading

नवादा| बिहार के नवादा जिले के पकरीबरांवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति पर किरासन तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी महिला का अपने जीजा (बहनोई) से प्रेम संबंध था, जिसका विरोध उसका पति किया करता था।

पुलिस के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमिआ गांव निवासी धर्मेन्द्र चौहान का विवाह पकरीबरांवा थाना के मेहदीपुर निवासी रूबी से हुई थी। विवाह के बाद से ही रूबी ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। ससुराल आने के एक-दो दिन बाद ही रूबी मायके लौट जाती थी।

गत गुरुवार को अपनी पत्नी रूबी को लाने के लिए धर्मेन्द्र अपने ससुराल आया था। इस दौरान जीजा के साथ प्रेम संबंध होने को लेकर रूबी और उसके परिजनों से धर्मेन्द्र का विवाद हो गया।  आरोप है कि शुक्रवार की रात धर्मेन्द्र को सोए अवस्था में उसके शरीर पर किरासन तेल डालकर आग लगा दिया गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

पकरीबरांवा के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसमें रूबी, रूबी के जीजा शंकर चौहान, रूबी की मां और पिता को आरोपी बनाया गया है।  पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending