Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया : आईएस ने पल्माइरा में 400 लोगों की हत्या की

Published

on

दमिश्क,सीरिया की ऐतिहासिक विरासत,पल्माइरा,आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट,आईएस,सीरियाई पुरावशेषों

Loading

दमिश्क | सीरिया की ऐतिहासिक विरासत वाले नगर पल्माइरा में घुसने के बाद से आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने 400 लोगों की हत्या कर दी है। मीडिया में रविवार को आई रपट से यह जानकारी मिली। आईएस ने बीते बुधवार को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित पल्माइरा शहर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीरिया के आधिकारिक टेलीविजन चैनल के हवाले से कहा कि मरुस्थल के बीच स्थिति इस सदियों पुराने शहर में आईएस के हाथों मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। लंदन के एक निगरानी समूह के अनुसार पल्माइरा का रिहायशी और ऐतिहासिक विरासत वाला दोनों हिस्सा आईएस के कब्जे में है। समूह ने बताया कि आईएस ने शहर के हवाईअड्डे, केंद्रीय कारागार और खुफिया मुख्यालय सबको अपने कब्जे में ले लिया है।

आईएस ने 13 मई को पल्माइरा पर कब्जा करना शुरू किया। उसके बाद से आईएस ने सुखनेह, अमिरियेह, अल-हैल और अराक के तेल क्षेत्रों पर कब्जा जमा लिया है। सिन्हुआ ने सीरियाई पुरावशेषों एवं संग्रहालयों के महानिदेशक मामून अब्दुल करीम के हवाले से कहा कि सरकारी सुरक्षा बल पल्माइरा से हटाए जा सकने योग्य सभी प्राचीन विरासतों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। अब्दुल करीम ने हालांकि पल्माइरा में स्थित अति प्राचीन मंदिरों एवं स्मारकों को लेकर चिंता व्यक्त की।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending