Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हंगरी के लेखक ने जीता मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

Published

on

Loading

लंदन| हंगरी के लेखक लैस्जलो करास्जनाहोरकाई को इस बार के द्विवर्षीय मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार समारोह का आयोजन मंगलवार की रात लंदन के विक्टोरिया एंड अलबर्ट म्यूजियम में किया गया। करास्जनाहोरकाई का चयन दुनियाभर के 10 लेखकों की सूची में से किया गया।

करास्जनाहोरकाई का जन्म 1954 में हुआ था। उन्हें अपनी कृति ‘द मेलानचोली ऑफ रेसिस्टेंस’ और ‘सतनतैंगो’ के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें हंगरी के सर्वोच्च सम्मान द कोस्सुथ पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक बुकर विजेता के पुरस्कारस्वरूप उन्हें लगभग 93,000 डॉलर दिए जाएंगे।

दस लेखकों की सूची में लेबनान के लेखक होदा बरकात, गुआदली के मारसी कोंडे, मोजांबिक के मिया कोतो, लीबिया के इब्राहिम अल कोनी और दक्षिण अफ्रीका के मार्लिन वेन नीकर्क का नाम शामिल था।

लैस्जलो करास्जनाहोरकाई और ये सभी पांच लेखक उन देशों से हैं जिन्हें पहली बार इस सूची में शामिल किया गया है।

चार अन्य लेखकों में अर्जेटीन का सीजर आईरा, भारतीय लेखक अमिताव घोष, अमेरिका के फेनी होव और कांगो गणराज्य के एलेन मवांको का नाम शामिल है।

वार्षिक पुरस्कार से अलग मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार का उद्देश्य उपन्यास के क्षेत्र में लेखक की उपलब्धियों की पहचान करना है।

बुकर पुरस्कार 2015 के विजेता की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी। यह दुनिया का अत्यधिक महत्वपूर्ण साहित्यिक पुरस्कार है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला बनी वन स्टार जनरल, पीएम शाहबाज ने दी बधाई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोट किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना चिकित्सा कोर में सेवारत हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलेन की कामयाबी इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि बीते साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पहुंचे थे। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की। मुनीर ने ईसाई समुदाय के लिए गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया था।

हेलेन रॉबर्ट्स को आर्मी मेडिकल कोर में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स ने यह प्रतिष्ठित रैंक हासिल करने वाली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश को ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स और उनके जैसी अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो विशिष्टता के साथ देश की सेवा कर रही हैं।’

पाकिस्तान के दूसरे भी कई नेताओं ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए की है। सोशल यूजर्स ने कहा कि हेलेन की सफलता दिखाती है कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं और किसी से पीछे नहीं हैं।

 

Continue Reading

Trending