Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हंगरी ने क्रोएशिया से लगी सीमा बंद की

Published

on

Loading

बुडापेस्ट| हंगरी की सरकार ने देश से होकर पश्चिमी यूरोप जा रहे प्रवासियों का प्रवाह रोकने के लिए शनिवार को क्रोएशिया के साथ लगी अपनी सीमा बंद कर दी। क्रोएशिया की सरकार ने कहा कि प्रवासियों को स्लोवेनिया की ओर भेजा जाएगा। क्रोएशिया की सरकार ने सीमा बंद करने की घोषणा शुक्रवार को तब की, जब यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता हंगरी द्वारा पेश की गई एक योजना पर सहमत नहीं हो पाए, जिसमें प्रवासियों को ग्रीस पहुंचने से रोकने के लिए बल भेजने की बात शामिल थी।

सीमा बंद करने के चंद मिनट पहले जकानी गांव के पास पहुंचे सैकड़ों प्रवासियों के एक समूह को क्रोएशिया से होकर जाने की हालांकि इजाजत दे दी गई। प्रवासियों का अंतिम जत्था जैसे ही सीमा पार किया, एक सैनिक ने तेज आवाज में कहा -सीमा बंद। हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजाटरे ने कहा हमें पता है कि यह सर्वश्रेष्ठ नहीं, बल्कि सिर्फ दूसरा सर्वश्रेष्ठ समाधान है। उन्होंने आगे कहा प्रवासी अभी भी दो सीमा पारगमन क्षेत्रों में हंगरी में शरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बरमेंड और लेटेंज में भी वैध दस्तावेजों के साथ किसी के लिए भी सीमा चौकियां खुली हुई हैं। हंगरी पहले ही सर्बिया के साथ अपनी सीमा सील कर चुका है। इस वर्ष अबतक लगभग 600,000 प्रवासी समुद्र मार्ग से ईयू पहुंच चुके हैं, उनमें से अधिकांश तुर्की से हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending