Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोलंबिया भूस्खलन में मृतकों की संख्या 78 हुई

Published

on

colambia-landslide

Loading

बोगोटा। पश्चिमोत्तर कोलंबिया में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटना में 78 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन इकाई (यूएनजीआरडी) ने दी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्षेत्र में खोज एवं बचाव कार्य जारी है।

कोलंबिया के सल्गर कस्बे के लॉस मार्गरीटास में सोमवार तड़के स्थानीय लिबोरियाना नदी का जलस्तर बढ़ने से भूस्खलन हुआ और कई मकान टनों गाद के नीचे दब गए। मंगलवार को 73 लोगों के शव मेडेलिन के लीगल मेडिसीन इंस्टीट्यूट में पहचान के लिए भेजे गए। यहां पहले ही 39 शव भेजे जा चुके थे, जिनके पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी।

कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैंटोस ने आवास मंत्री लुईस फिलिप हेनाओ को पुनर्वास कार्यो का जायजा लेने के लिए सल्गर भेजा। सैंटोस ने आपदा में बेघर हुए पीड़ित परिवारों को मुफ्त में आवास उपलब्ध कराने का वादा किया है। इस बीच, यूएनजीआरडी प्रभावित क्षेत्र में भोजन, कंबल, प्रसाधन के सामान और दूसरी आवश्कता की चीजों के माध्यम से पीड़ितों को मानवीय सहायता उपलब्ध करा रहा है। आपदा में बेघर हुए 151 लोग इस समय तंबुओं में रह रहे हैं, जबकि 373 लोगों ने दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां शरण ली है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना में अल्पसंख्यक समुदाय की महिला बनी वन स्टार जनरल, पीएम शाहबाज ने दी बधाई

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना में एक ईसाई महिला को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोट किया गया है। वह अल्पसंख्यक समुदाय से वन स्टार जनरल रैंक तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना चिकित्सा कोर में सेवारत हेलेन मैरी रॉबर्ट्स उन अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें चयन बोर्ड ने ब्रिगेडियर और पूर्ण कर्नल के रूप में पदोन्नत किया।

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हेलेन की कामयाबी इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि बीते साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पहुंचे थे। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की। मुनीर ने ईसाई समुदाय के लिए गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया था।

हेलेन रॉबर्ट्स को आर्मी मेडिकल कोर में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नति के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने बधाई दी है। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स ने यह प्रतिष्ठित रैंक हासिल करने वाली अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि से पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश को ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स और उनके जैसी अल्पसंख्यक समुदाय की हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो विशिष्टता के साथ देश की सेवा कर रही हैं।’

पाकिस्तान के दूसरे भी कई नेताओं ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए की है। सोशल यूजर्स ने कहा कि हेलेन की सफलता दिखाती है कि पाकिस्तानी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं और किसी से पीछे नहीं हैं।

 

Continue Reading

Trending