अन्तर्राष्ट्रीय
मोदी ह्युंडई शिपयार्ड जाएंगे
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2015/05/modi11111.jpg)
सियोल/उल्सान| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दक्षिण कोरिया के दक्षिण पूर्वी शहर उल्सान के लिए रवाना हो गए, जहां वह ह्युंडई हैवी इंडस्ट्रीज (एचएचआई) शिपयार्ड जाएंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी जहाज निर्माण कंपनियों में से एक है। इससे पहले मोदी सियोल से गिमहे के लिए रवाना हुए थे, जहां से वह उल्सान जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गिमहे पहुंच गए, जहां से वह उल्सान जाएंगे, जो कोरिया के औद्योगीकरण का गढ़ है।”
मोदी ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की कंपनियों को भारत में और खास तौर से जहाज निर्माण में निवेश के लिए आमंत्रित किया था, जिसमें एलएनजी टैंकर भी शामिल है। दोनों देश जहाज निर्माण क्षेत्र में एक संयुक्त कार्य समूह गठित करने वाले हैं।
मोदी ने सुबह छठे एशियाई नेतृत्व मंच और भारत-आरओके सीईओ मंच को संबोधित किया और दक्षिण कोरिया की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से बातचीत भी की।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार
![](https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/06/us-shooting-10.jpg)
अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।
बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।
जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल3 days ago
RSS नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिका, फिर किसी राजनीतिक दल की क्या बिसात
-
नेशनल2 days ago
सुनीता केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, अदालत की सुनवाई वाली प्रक्रिया का वीडियो बनाकर किया था सार्वजनिक
-
मनोरंजन2 days ago
इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश
-
नेशनल2 days ago
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को किया ढेर
-
ऑफ़बीट3 days ago
आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अवैध नशे के खिलाफ जारी है योगी सरकार का एक्शन, एक सप्ताह में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त और नष्ट
-
प्रादेशिक3 days ago
यूपी: नदियों, झीलों, अमृत सरोवरों के साथ ही पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर मनाया जाएगा योग दिवस