Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत-चीन दुनिया के लिए अच्छा कर सकते हैं : मोदी

Published

on

Modi-in-china

Loading

शंघाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन दुनिया की एक तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और साथ मिलकर दुनिया के लिए अच्छा कर सकते हैं। ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच पांच हजार भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनकी एक साल पहले आम चुनाव में हुई शानदार जीत की वर्षगांठ पर प्रवासी भारतीयों को संबोधित करना उनका सौभाग्य है।

मोदी ने एक्सपो एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में हिंदी में कहा, “भारत तथा चीन दुनिया की पूरी आबादी के एक तिहाई हैं। क्या आपने कभी इस ताकत का अहसास किया है? समय बदल चुका है और यही कारण है कि चीन तथा भारत न केवल अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं, बल्कि बाकी दुनिया की भी मदद कर सकते हैं।”

मोदी ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करने का वादा किया और वादे पूरे करने का प्रयास किया। साथ ही कोई छुट्टी नहीं ली और दिन रात काम किया। मोदी ने परंपराओं को तोड़कर अपने गृहनगर शियान में उनका स्वागत करने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा, “चीन में ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्रपति बीजिंग से किसी दूसरे शहर में किसी दूसरे देश के नेता के स्वागत के लिए आए। मैं शियान में स्वागत के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद देता हूं।” मोदी ने कहा कि यह स्वागत उनका नहीं, बल्कि भारत की 1.25 करोड़ जनता और सदियों पुराने भारत-चीन संबंधों का है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending