Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी ने फुतान विश्वविद्यालय में गांधी केंद्र का उद्घाटन किया

Published

on

शंघाई,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,फुतान विश्वविद्यालय,भारतीय अध्ययन केंद्र

Loading

शंघाई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीन के फुतान विश्वविद्यालय में गांधी और भारतीय अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फुतान विश्वविद्यालय के गांधी और भारतीय अध्ययन केंद्र का ऐतिहासिक शुभारंभ।”

इस आयोजन में दो चीनी छात्रों ने भगवद्गीता के श्लोक पढ़कर सुनाए। स्वरूप ने ट्वीट में कहा, “चीनी विद्यार्थियों ने गांधी एवं भारतीय अध्ययन केंद्र के उद्घाटन समारोह में भगवद्गीता के श्लोक सुनाए।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending