Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बंगाल में विस्फोट, 2 महिलाएं घायल

Published

on

कोलकाता,पश्चिम बंगाल,विस्फोट,मिदनापुर

Loading

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक मकान में हुए विस्फोट में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट बर्दवान जिले के बेगुनटोला गांव में हुआ। इससे पहले पश्चिम मिदनापुर जिले के पिंगला क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भी विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।

बर्दवान पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने कहा, “इस विस्फोट में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। घर में रखे कच्चे बमों की वजह से यह विस्फोट हुआ है।”

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending