Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बेगूसराय’ में प्रेम त्रिकोण लाएंगी नेहा ?

Published

on

मुंबई,टेलीविजन अभिनेत्री नेहा सरगम,बेगूसराय,पूनम कुमारी, प्रियम फूलन ठाकुर,हार जीत

Loading

मुंबई | टेलीविजन अभिनेत्री नेहा सरगम से धारावाहिक ‘बेगूसराय’ में एक नकारात्मक किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया है। एक सूत्र के अनुसार, एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे ‘बेगूसराय’ के निर्माता इसमें मनोरंजन का थोड़ा और तड़का लगाने के लिए एक नए किरदार को लाएंगे।

नेहा का किरदार पूनम कुमारी (शिवांगी जोशी) और प्रियम फूलन ठाकुर (सरताज गिल) की जिंदगी में प्रेम त्रिकोण के रूप में सामने आएगा। धारावाहिक की कहानी ठाकुर परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें प्रेम त्रिकोण व जायदाद की लड़ाइयां भी हैं। नेहा को धारावाहिक ‘हार जीत’ में इशिता की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending