Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनिया, हिबा होंगी ‘नच बलिए 7’ की मेजबान?

Published

on

मुंबई,रियलिटी शो 'नच बलिए 7,अभिनेत्री सोनिया बलानी,हिबा नवाब,अभिनेता ऋतविक धनजानी,प्रीति जिंटा, मशहूर लेखक चेतन भगत

Loading

मुंबई | ऐसी खबरे हैं कि डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 7’ के निर्माताओं ने इसके लिए सह-मेजबान का चुनाव करने के लिए टेलीविजन अभिनेत्री सोनिया बलानी और हिबा नवाब से संपर्क किया है। शो के एक मेजबान अभिनेता ऋतविक धनजानी हैं।

‘नच बलिए 7’ की छठी कड़ी अगले सप्ताह फिल्माई जाएगी। इस कड़ी में ऋतविक के साथ दो नई सह-मेजबान नजर आएंगी, जो अभिनेता एवं शो के अन्य मेजबान करण पटेल की जगह लेंगी। करण की हाल में शादी हुई है। सोनिया इन दिनों धारावाहिक ‘तू मेरा हीरो’ में पंछी की भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं, हिबा ‘तेरे शहर में’ अमाया माथुर का किरदार निभाती देखी जा सकती हैं। ‘नच बलिए 7’ की सह-निर्णायक अभिनेत्री प्रीति जिंटा, मशहूर लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मरजी पेस्तोंजी हैं।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending