Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सड़क दुर्घटना में ब्राजीलियाई तैराक की मौत

Published

on

रियो डी जनेरियो,पैन अमेरिकी,रजत पदक,मारिया फातिमा एल्वेस गोंकाल्वेस,मेक्सिको,अक्टूबर

Loading

रियो डी जनेरियो | पैन अमेरिकी खेलों (2011) में रजत पदक जीतने वाली ब्राजीलियाई तैराक सारा कोरिया की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बस स्टॉप पर बस का इंतजार करने के दौरान उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 22 वर्षीया सारा की मां मारिया फातिमा एल्वेस गोंकाल्वेस के फेसबुक पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि बेहोशी की हालत में सारा को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति 58 वर्षीय पाउलो सोरेस का भी निधन हो गया। कार के चालक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है, हालांकि यह माना जा रहा है कि वह पहले घटनास्थल से फरार हो गया था। इस बीच सारा की मां मारिया फातिमा ने अपनी पुत्री की हत्या होने की बात कही है। फेसबुक पर मारिया ने लिखा, “मुझे न्याय चाहिए और जब तक यह नहीं मिलता मैं चैन से नहीं बैठने वाली।”

सारा मेक्सिको के ग्वाडलजारा में 2011 में आयोजित पैन अमेरिकन खेलों में रजत पदक जीतने वाली ब्राजील की चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम की सदस्य रही थीं। उन्होंने अपने मॉडलिंग के करियर पर ध्यान देने के लिए पिछले साल अक्टूबर में तैराकी को अलविदा कह दिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending