Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नेपाल की हर तरह से मदद करेगा भारत : पर्रिकर

Published

on

नई-दिल्ली,रक्षा-मंत्री-मनोहर-पर्रिकर,भीषण-भूकंप,राष्ट्रीय-राजधानी,नेपाल,आईएएफ,ग्लोबमास्टर

Loading

नई दिल्ली | रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि भीषण भूकंप की त्रासदी से जूझ रहे नेपाल को भारत हर तरह की मदद करेगा। राष्ट्रीय राजधानी में कंट्रोलर्स कान्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र से इतर नेपाल में भारत द्वारा राहत व बचाव कार्य पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “नेपाल की जो भी जरूरतें होंगी, भारत उसे पूरी करेगा। उसकी जरूरत के हिसाब से हम सब कुछ कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि बीते 25 अप्रैल को नेपाल में 7.9 तीव्रता वाला एक भीषण भूकंप आया, जिसमें पांच हजार लोग मारे गए, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हवाई अभियान के बारे में पूछे जाने पर्रिकर ने कहा, “नेपाल के अनुरोध व जरूरतों को पूरा करना भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की जिम्मेदारी है। वे विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।” नेपाल में भूकंप आने के तुरंत बाद आईएएफ व भारतीय सेना उसकी मदद के लिए हरकत में आ गई। उसने चिकित्सा, अभियांत्रिकी उपकरण, आपदा राहत दल, दवाएं, खाद्य पदार्थ तथा अन्य राहत सामग्रियों से आपदाग्रस्त देश की मदद की।

आईएएफ आपदाग्रस्त देश से अब तक तीन हजार लोगों को बाहर निकाल चुका है। इस अभियान के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर 3, आईएल-76, सी130जे सुपर हरक्युलस तथा एएन-32 विमानों की मदद ली गई। साथ ही उसने लगभग 314.6 टन राहत सामग्री नेपाल पहुंचाई है। सेना तथा आईएएफ के हेलीकॉप्टर भी नेपाल में राहत अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। हेलीकॉप्टरों की सहायता से भूकंप में फंसे लोगों को बचाने तथा राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उधर, रक्षा मंत्रालय ने नेपाल में राहत अभियान में लगे ब्रिटिश व सिंगापुर सैन्य विमानों को भारत में ईंधन भरने की गुरुवार को मंजूरी दे दी।

नेशनल

कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद

Published

on

Loading

मुंबई। कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे। माना जा रहा था कि संजय निरुपम कांग्रेस छोड़ने के बाद मुम्बई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, संजय निरुपम शुक्रवार 3 मई की तारीख को दोपहर करीब 3 बजे शिवसेना में शामिल होंगे। जानकारी मिली है कि संजय निरुपम को पार्टी में शामिल करवाने के लिए खुद शिवसेना के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। शिवसेना में शामिल होने वक्त संजय निरुपम सैकड़ों समर्थक भी उनके साथ होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके शिवसेना में लौटने की संभावना बढ़ गई थी। दो मई संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद संजय निरुपम ने एक वीडियो संदेश में कहा कि नमस्कार, आखिरकार फैसला हो गया है। तीन मई को दोपहर तीन बजे शिवसेना में प्रवेश का कार्यक्रम है। मैं तमाम समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश करूंगा।

संजय निरुपम ने अपील की है कि उनके समर्थक मंत्रालय के समाने बाल साहेब भवन पर उपस्थित रहें। मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट शिवसेना यूबीटी (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को मिलने पर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था। पार्टी ने उन्हें साथ में ही सस्पेंड कर दिया था।

कांग्रेस से इस वजह से नाराज थे संजय निरुपम

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Continue Reading

Trending