Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसान आंदोलन: पंजाब सीमा पर त्रिस्तरीय सुरक्षा, BSF व RAF की 50 कंपनियां तैनात; धारा 144 लागू

Published

on

Farmers Movement

Loading

चंडीगढ़। किसान संगठनों के दिल्ली कूच आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। पंजाब सीमा पर तीन लेयर की पुलिस सुरक्षा होगी। सबसे पहले बीएसएफ के जवान होंगे और उनके पीछे आरएएफ और तीसरी लेयर में हरियाणा पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात होंगे।

पंजाब के साथ लगते बार्डर को सील करने के अलावा लिंक रोड पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं और 13 फरवरी को चेकिंग और अनुमति के बाद ही वाहनों का हरियाणा में प्रवेश हो सकेगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 15 जिलों में धारा-144 लगाई गई है।

इसके तहत ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या मार्च को प्रतिबंधित किया गया है। प्रदेशभर में खुफिया विभाग के कर्मचारी पल-पल की जानकारी हासिल करके मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने वाले शरारती तत्वों पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल नजर रख रहा है।

हरियाणा पुलिस ने कड़ी चेतावनी जारी की है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के कंटेंट अथवा वीडियो को बिना पुष्टि के शेयर न करें।

औद्योगिक संगठनों ने भी प्रशासन से मांगी मदद

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुंडली, बड़ी, बहादुरगढ़ और साथ लगते विभिन्न औद्योगिक संगठनों ने भी प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि धरना-प्रदर्शन को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, क्योंकि पिछली बार के धरना-प्रदर्शन से उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ था।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न किसान संगठनों ने भी पुलिस-प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे प्रदर्शन में भाग नहीं लेंगे। इन किसान संगठनों ने अपील भी की है कि ट्रैक्टर-ट्राली खेतों में चलाने के लिए हैं न कि किसी प्रकार के प्रदर्शन के लिए।

यातायात के बारे में यहां से लें जानकारी

यातायात संबंधी या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट @Haryana_Police, @DGPHaryana और फेसबुक अकाउंट Haryana Police को फॉलो करें। इन सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाती रहेगी।

साथ ही पंजाब जाने वाले यात्री हरियाणा पुलिस की ओर से समय-समय पर जारी की जाने वाली ट्रैफिक एडवाइजरी को फॉलो करते रहें और अनावश्यक यात्रा करने से बचें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में डायल- 112 पर संपर्क करें।

डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने कहा हरियाणा पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अगर कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो उनके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा। पंजाब से जुड़ी सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों के साथ हरियाणा पुलिस के जवान तैनात हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending