Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चंद्रशेखर राव फिर से टीआरएस प्रमुख चुने गए

Published

on

हैदराबाद,तेलंगाना,मुख्यमंत्री-के-चंद्रशेखर-राव,टीआरएस,अध्यक्ष,एन-नरसिम्हा-रेड्डी,यूपीए

Loading

हैदराबाद | तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को दोबारा तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। यहां शुक्रवार को टीआरएस के सम्मेलन में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एकमत से उनके चुनाव की घोषणा की गई।

गृहमंत्री और निर्वाचन अधिकारी एन.नरसिम्हा रेड्डी ने ऐलान किया कि पद के लिए सिर्फ एक नामांकन प्राप्त हुआ था। टीआरएस नेताओं ने कीसीआर की तरफ से छह नामांकन पत्र भरे थे। केसीआर (61) को लगातार आठवीं बार पार्टी प्रमुख बनाया गया है। पिछले साल जून में अलग तेलंगाना राज्य बनने के बाद वह पहली बार अध्यक्ष बने हैं। केसीआर ने 27 अप्रैल, 2001 को तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के उद्देश्य के साथ टीआरएस की स्थापना की थी। वह पार्टी की स्थापना से ही इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने 2009 में अनिश्चितकालीन उपवास के साथ इस अभियान में मुख्य भूमिका निभाई और उस समय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार को तेलंगाना को पृथक राज्य बनाने की मांग स्वीकार करने पर मजबूर किया था।हालांकि, तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की प्रक्रिया 2013 में ही शुरू हो गई थी, लेकिन पिछले साल आंध्र प्रदेश का औपचारिक रूप से विभाजन किया गया। इस तरह देश के 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना अस्तित्व में आया।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending