Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मतदाताओं को जागरुक करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता

Published

on

Voting

Loading

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप कार्य योजना के अन्तर्गत आयोग एवं विभाग की वेबसाइट पर द्वितीय ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, डॉ. गोविन्द शर्मा ने बताया कि कोई भी प्रतियोगी विभाग की वेबसाइट पर इस हेतु सृजित किए गए वेबपोर्टल ‘ऑनलाइन कम्पीटीशन फोर वोटर्स’ पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगी को पंजीकरण करवाने के लिए अपना मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आईडी दर्ज करना होगा, उक्त सूचना अंकित करने के बाद स्वत: ही उसके मोबाईल नम्बर पर पासवर्ड की सूचना आएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल, 2015 तक प्राप्त होने वाली सभी प्रविष्टियों में से विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा तथा आयोग स्तर पर सम्पूर्ण देश के परिप्रेक्ष्य में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन किया जाएगा जिसे आयोग की वेबसाइट पर आम नागरिकों की जानकारी के लिए उपलब्ध कराया जायेगा तथा प्रतियोगी को पुरस्कार भी दिया जायेगा।

उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे द्वितीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ें।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending