Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

आदिपुरुष पर HC की गंभीर टिप्पणी, कहा- कुरान पर गलत तरीके से फिल्म बनाते तो क्या होता

Published

on

HC serious comment on Adipurush

Loading

लखनऊ। फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कड़ी फटकार लगाई है।  फिल्म के खिलाफ दायर याचिका पर एक बार फिर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की है।

हाई कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के जज जस्टिस राजेश सिंह चौहान और जस्टिस श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है हालांकि जिन लोगों ने फिल्म को देखी है, उनकी प्रतिक्रिया इसके लिए बहुत खराब है। बेंच ने कहा कि जिन लोगों में भगवान राम, हनुमान और माता सीता के लिए विशेष सम्मान है, वो इसे कभी नहीं देख पाएंगे। फिल्म से उनकी भावनाएं आहत होंगी।

कोर्ट ने पूछा कि भगवान को मजाकिया अंदाज में दिखाने का क्या मतलब है? अगर कुरान को गलत तथ्यों के साथ दिखाया होता तो फिल्म निर्माताओं का क्या होता? सुनवाई के दौरान कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पीठ ने कहा कि अच्छी बात है कि ये विवाद एक ऐसे धर्म से जुड़ा हुआ है, जिसके अनुयायियों ने कहीं भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं लिया।

पीठ ने कहा हालांकि ये बात समझ से परे है कि फिल्म निर्माता ने भगवान को इतने मजाकिया अंजाद में क्यों दिखाया है? ऐसा लगता है कि फिल्म निर्माता सिर्फ पैसा कमाना चाहता है। कुछ भी करके फिल्म हिट हो जाए। कोर्ट ने अपनी टिप्पणियों में चिंता जाहिर की, ‘अगर निर्माता ने गलत तथ्यों के साथ कुरान पर कोई फिल्म बनाई होती, तब क्या होता।’

फिल्म निर्माता कुरान और बाइबिल को भी न छुएं

इससे पहले पीठ ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म एक बड़ी भूल है। निर्माताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोग पवित्र ग्रंथों को न छुएं। किसी भी धर्म को गलत तरीके से नहीं दिखाया जा सकता है। पीठ ने कहा कि कोर्ट सभी धर्मों के लिए एक समान होता है। सबकी भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा। पीठ ने कुरान और बाइबिल को भी न छूने की नसीहत दी है।

फिल्म के पात्र और संवाद पर आपत्ति

बता दें कि हाई कोर्ट में कुलदीप तिवारी और नवीन धवन ने दो जनहित याचिकाएं दायर की थीं, जिन पर पीठ सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से फिल्म आदिपुरुष के संवाद और कुछ पात्रों को लेकर आपत्ति जाहिर की गई है। देशभर में फिल्म को लेकर लोगों में काफी विरोध भी देखने को मिला है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending