Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अदा की गई कुर्बानी की रस्म

Published

on

Eid-ul-Adha prayer completed peacefully

Loading

लखनऊ। उप्र में आज सुबह से मस्‍ज‍िदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही है। शासन ने इस बार सड़क पर नमाज अदा न करने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते मस्‍ज‍िदों और ईदगाह में ही नमाज अदा की गई। अलीगढ़, मेरठ, अयोध्‍या, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर सहित प्रदेश के संवेदनशील जिलों में चप्‍पे चप्‍पे पर फोर्स तैनात रही। इस दौरान ड्रोन से इलाकों की निगरानी होती रही।

ईद की नमाज के दौरान की मांगी देश में अमन चैन शांति की दुआ

गौंडा में ईद उल अजहा का त्योहार बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने ईदगाह में एकसाथ बैठकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एकदूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी।

अलीगढ़ रोड स्थित बडी ईदगाह पर  इमाम मोहम्मद फारूक अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। उनकी निगेहबानी में सभी अकीदतमंद लोगों ने मुल्क में अमनचैन व सलामती की दुआ की तथा दौराने तकरीर अपासी प्रेम, भाईचारे से रहन-सहन का पैगाम दिया। वहीं कस्बा की छोटी मस्जिद पर हसनगढ़ कुंजी नगर सहित क्षेत्र के ईदगाहों में नमाज अदा की गई।

शाहजहांपुर में मांगी देश की सलामती व सौहार्द की दुआ

शाहजहांपुर में ईद उल अजहा पर गुरुवार को जिले की ईदगाहों व मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। देश की सलामती और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी जाएगी।

सुबह साढ़े सात बजे बड़ी ईदगाह में नमाज हुई। यहां शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने नमाज अदा कराने के बाद संबोधन भी किया। इसके अतिरिक्त ईदगाह छोटा खुत्बा, ईदगाह गदियाना, जामा मस्जिद आदि में भी नमाज अदा की गई।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending